डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Corona in India: कोरोना को लेकर केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी अलर्ट पर हैं. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि कल प्रदेश के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी. इस दौरान कोरोना से संबंधित सभी उपकरणों की जांच की जाएगी.
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कल सुबह 10 बजे कोविड प्रबंधन का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल होगी. ये मॉक ड्रिल राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में किया जाएगा. वहीं, राजधानी लखनऊ में कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों को कोरोना को लेकर सतर्क कर दिया गया है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर के हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का उद्घाटन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कोविड वार्ड का निरीक्षण भी किया. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कोरोना से संबंधित अन्य उपकरणों को भी देखा.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा और उन्नाव में दो कोरोना संक्रमित मिले है. विदेश से लौटे दोनों युवकों में कोरोना (Corona in India) की पुष्टि हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह भी दी है.
ये भी पढ़ें : Covid India Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिक मिले कोविड संक्रमित, देश में 24 घंटे में सामने आए 196 नए केस
कोरोना (Corona in India) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना की स्थितियों पर नजर बनाएं हुए हैं. इसके लिए वो टीम-9 के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक भी कर चुके हैं. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है. जिसकी वजह से वो लगातार प्रदेश के अस्पतालों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों को कोरोना पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…