देश

सिरोही में सभापति और आयुक्त पर 20 महिलाओं से रेप का आरोप, पीड़िता बोलीं- नौकरी का दिया था झांसा

Rajasthan Crime News: राजस्थान के सिरोही नगर परिषद् के सभापति महेंद्र मेवाड़ा और तत्कालीन आयुक्त महेंद्र चैधरी पर गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. जानकारी के अनुसार पाली निवासी महिला ने पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई. जिसके आधार पर सिरोही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम पर सभापति और आयुक्त ने मुझे और 15 से 20 अन्य महिलाओं को बुलाकर गैंगरेप किया. शिकायत में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप भी लगा है. पीड़िता ने बताया कि दो से तीन महीने पहले आंगनबाड़ी में काम करने के लिए वह अपने साथी महिलाओं के साथ सिरोही आई थी.

यह भी पढ़ेंः ‘दगाबाज हो तुम…’ RJD विधायकों के साथ रिलेक्स मूड में दिखें तेजस्वी यादव, गाना गाते Video वायरल

आयुक्त, सभापति और उसके साथियों ने किया दुष्कर्म

इस दौरान हम सभी लोग सभापति और आयुक्त से मिले. इस दौरान सभापति और महिलाओं ने हम सभी को आयुक्त के घर रुकवाया और खाने की व्यवस्था की. इस दौरान खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाया गया. इसके बाद सभापति और आयुक्त के साथियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया.

खाने में मिला दी थी बेहोशी की दवा

पीड़िता ने कहा कि जब महिलाओं को होश आया तो उन्हें सिरदर्द हो रहा था. इसके बाद उन्होंने सभापति और आयुक्त से पूछा तो सभी हंस रहे थे और बताया कि हम लोगों ने इसके लिए ही तुम्हे यहां बुलाया था. इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो भी बना लिए. अब ये लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं. महिलाओं से वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में 5-5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘माता-पिता से कहना संतोष बांगड़ को वोट दोगे तभी खाना खाएंगे…’ शिवसेना विधायक की स्कूली बच्चों से अपील, Video वायरल

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

वहीं इस मामले की जांच कर रहे डिप्टी एसपी पारस चैधरी ने बताया कि कुछ समय पहले भी सिरोही महिला थाने में इन महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन जांच में शिकायत झूठी निकली. अब इन महिलाओं ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में 8 महिलाओं ने रिच याचिका लगाई थी. माननीय कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

23 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

27 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

28 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

45 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

48 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago