देश

Note Ban: क्या बंद हो जाएंगे 2000 रु के नोट? BJP सांसद ने संसद में उठाई मांग

2000 Rupees Note: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 2000 रु के नोट को काला धन और जमाखोरी की जड़ बताया है. उन्होंने 2000 रु की नोट को बंद करने की मांग की है. भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि 2000 के नोट क्षणिक तौर पर लाए गए थे. RBI ने 3 साल से छपाई बंद कर दी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि अब बाजार में ये नोट नहीं दिखते, लोगों ने इसे जमा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल काले धन के तौर पर हो रहा है. सरकार को इसे बैन करने पर विचार करना चाहिए.

राज्सभा में सार्वजनिक महत्व के मामलों पर चर्चा के दौरान, बीजेपी सांसद ने कहा, “2000 के नोट यानी ब्लैक मनी, 2000 रु की नोट यानी यानी होर्डिंग. अगर ब्लैक मनी को रोकना है तो 2,000 रुपये के नोट को बंद करना होगा.” उन्होंने कहा कि दो हजार रु के नोट बाजार में दिखाई नहीं दे रहे हैं, ये एटीएम से भी नहीं निकल रहे हैं, अफवाह है कि ये अब लीगल टेंडर नहीं रहा. सरकार को इसे लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब 1000 रु के नोट बंद हो जाए तो 2000 रु के नोट का कोई औचित्य नहीं है. सरकार भी डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है. इसलिए मेरा सरकार से अनुरोध है कि चरणबद्ध तरीके से 2000 रु के नोट को वापस ले लेना चाहिए. .

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए रेट, जानिए किस शहर में मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

नोटबंदी (demonetisation) के बाद चलन में आए 2000 रु के नोट

बता दें कि नोटबंदी के बाद 2000 रु के नोट चलन में आए, हालांकि पिछले कुछ समय से ये नोट कम दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जल्द ही इन नोटों को वापस ले सकती है. 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रु के करेंसी नोटों को अमान्य करार दे दिया था. इसके बाद 500 के नए नोट मार्केट में आए और साथ ही 2000 रु के नोटों का चलन शुरू हो गया. जानकारी के मुताबिक, आरबीआई ने अब 2000 रु के नोटों की छपाई बंद कर दी है. इसके बाद से ये चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही ये नोट बंद किए जा सकते हैं. हालांकि, ये नोट वर्तमान में आधिकारिक मुद्रा हैं.

कमल तिवारी

Recent Posts

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

19 minutes ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

43 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

57 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

1 hour ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago