बिजनेस

Small Savings Schemes: सरकार बढ़ा सकती है छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, जानिए अभी कितना मिल रहा ब्याज

पैसा डूबने के रिस्क से बचते हुए निवेशक छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने को बढ़िया ऑप्शन मानते हैं. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की कुल 12 योजनाओं पर सरकार हर तीन में समीक्षा के बाद ब्याज दरों को रिवाइज करती रहती  है. पिछली बार 30 सितंबर को ब्याज दरें बढ़ा दी गई थीं, अब दिसंबर में भी ब्याज दर बढ़ाए जाने की पूरी योजना बनायी जा रही  है. ऐसे में इन स्कीम्स के निवेशकों को बड़ा फायदा हो सकता है.

इस महीने होनी है समीक्षा बैठक

केंद्र सरकार डाकघर की बचत योजनाओं, पीपीएफ, सुकन्या, सीनियर सिटीजन, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के साथ ही  कुल 12 तरह की छोटी बचत योजनाओं का संचालन होता है. इन योजनाओं के जरिए निवेशकों को लंबी अवधि में ज्यादा मुनाफा प्रदान किया जाता है. योजनाओं के निवेशकों को लाभ देने के लिए सरकार हर तीन महीने में ब्याज दरों की समीक्षा करने के बाद ही उन्हें रिवाईज करती रहती है. ऐसे में सितंबर के बाद अब दिसंबर में भी  समीक्षा बैठक होने वाली है जिसमें ब्याज दरों को रिवाइज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Manoj Tiwari: तीसरी बार पिता बने BJP सांसद मनोज तिवारी, बोले- मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का हुआ आगमन

7 स्कीम्स पर इंटरेस्ट रेट बढ़ने का अनुमान

इस बार दिसंबर महीने में वित्त मंत्रालय स्मॉल सेविंग स्कीम्स में शामिल 12 बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाने वाली  है. पिछली बार 30 सितंबर को 5 योजनाओं पर ही ब्याज दरें में बढ़ोतरी देखने को मिली थीं, जबकि 7 कैटेगरी की योजनाओं पर ब्याज दर पहले के ही समान बनी थी. ऐसे में उन 7 योजनाओं पर इस बार ब्याज दर बढ़ाए जाने की अधिक संभावना  है.

इन सेविंग स्कीम्स पर बढ़ाई जा सकती हैं ब्याज दरें

वित्त मंत्रालय ने बीते सितंबर महीने में हुई समीक्षा की  बैठक में 7 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं कि गयी थीं. इस बार उन स्कीम्स पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना अधिक है. उन योजनाओं की लिस्ट देखिए…

सेविंग डिपॉजिट योजना – वर्तमान ब्याज दर 4.0 फीसदी

1 साल टाइम डिपॉजिट योजना – वर्तमान ब्याज दर 5.5 फीसदी

5 साल टाइम डिपॉजिट योजना – वर्तमान ब्याज दर 6.7 फीसदी

5 साल रिकरिंग डिपॉजिट योजना – वर्तमान ब्याज दर 5.8 फीसदी

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना – वर्तमान ब्याज दर 6.8 फीसदी

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना – वर्तमान ब्याज दर 7.1 फीसदी

सुकन्या समृद्धि अकाउंट योजना – वर्तमान ब्याज दर 7.6 फीसदी

Dimple Yadav

Recent Posts

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

3 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

27 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

31 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

33 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

40 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

47 minutes ago