खेल

BCCI central contracts: सूर्या, गिल और पंड्या का प्रमोशन पक्का, 3 करोड़ सैलरी लेने वाला ये खिलाड़ी अब होगा बाहर!

BCCI central contracts: बीसीसीआई टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा सकता है जबकि शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को 21 दिसंबर को बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान 2022-23 सीजन के लिए प्रमोट किया जा सकता है. बता दें, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड जल्दी ही अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल किया जाएगा. जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों को प्रमोशन मिलेगा, वहीं कुछ खिलाड़ी डिमोशन कि लिस्ट में हैं.

किस आधार पर खिलाड़ियों को मिलता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

इस कॉन्ट्रैक्ट में सबसे पहले किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन देखा जाता है. BCCI खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन के अलावा कई और मानकों को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट देता है. A+ और A कैटेगिरी हैं जहां खिलाड़ी या तो सभी फॉर्मेट में नियमित तौर पर खेलते है या कम से कम टेस्ट टीम में उनकी जगह सुनिश्चित हो. ग्रुप B में जगह पाने के लिए एक क्रिकेटर को कम से कम दो फॉर्मेट खेलने होते हैं, जबकि ग्रुप C मुख्य रूप से एक फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए होता है. ए प्लस अनुबंध में क्रिकेटरों को सात करोड़ रुपये, ग्रुप ए को पांच करोड़ रुपये, ग्रुप बी को तीन करोड़ रुपये और ग्रुप सी के अनुबंध पर एक रुपये दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘ये है माही की सादगी’… सड़क किनारे फैन को दिया खास गिफ्ट, वीडियो हो रहा वायरल

सूर्यकुमार, पंड्या और गिल का प्रमोशन पक्का!

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सूर्यकुमार ग्रुप सी में हैं लेकिन पिछले एक साल के प्रदर्शन के बूते ग्रुप ए नहीं तो कम से कम ग्रुप बी में प्रमोशन के हकदार हैं. गिल अब नियमित तौर पर दो फॉर्मेट में खेलते है और वह ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोट किए जा सकते हैं. वहीं हार्दिक अब कुछ मैचों में टीम इंडिया की कमान भी संभाल रहे हैं ऐसे में उनका प्रमोशन भी किया जा सकता है.

रहाणे-इशांत शर्मा बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो सकते हैं

खबर है कि बीसीसीआई की बैठक में अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के फैसले पर मुहर लग सकती है. ये दोनों खिलाड़ी काफी समय से हर फॉर्मेट से बाहर है, ऐसे में बीसीसीआई जल्द ही कुछ बड़ा फैसला ले सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

19 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

28 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

1 hour ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago