देश

रुपये गिनते-गिनते थक गई मशीन, अब भी बचे हैं 135 बैग… जनता की कमाई ‘माननीय’ ने दबाई

Dhiraj Sahu: आयकर विभाग ने शुक्रवार को झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसरों से कम से कम 250 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि गिनती करते-करते मशीनें भी थक गई हैं. पिछले तीन दिनों से छापेमारी जारी है.  बतया गया है कि इन नोटों को ट्रक में भरकर यहां लाया गया है.  जानकारी के मुताबिक, नोटों की गिनती में अभी एक से दो दिन और लग सकते हैं. ऐसे में जब्त राशि और बढ़ेगी. कहा जा रहा है कि अब भी करीब 135 बैग गिनने के लिए बाकी है.जान लीजिए जिन धीरज साहू के ठिकानों पर इतना कैश मिला है, आखिर वो कौन हैं, उनकी पहचान क्या है?

सबसे पहले बता दें कि धीरज के घर से अब तक करीब 250 करोड़ मिली है. अब भी नोटों की गिरनी की जा रही है. छापेमारी के दौरान मौजूद अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बलांगीर जिले में डिस्टिलरी समूह के परिसर से अलमारियों में छिपाई गई 200 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई, जबकि शेष राशि ओडिशा के संबलपुर और सुंदरगढ़ जैसे अन्य स्थानों से मिली.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस सांसद से जुड़े परिसरों से बेहिसाब नकदी की बरामदगी से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया और पीएम मोदी के नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “देशवासियों को नोटों के इन ढेरों को देखना चाहिए और फिर ईमानदारी पर इसके (कांग्रेस) नेताओं के संबोधन को सुनना चाहिए. जनता से लूटा गया एक-एक पैसा लौटाना होगा. यह मोदी की गारंटी है.”

यह भी पढ़ें: Encounter In Delhi: दिल्ली के पॉश इलाके में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, लॉरेंस विश्नोई गैंग के 2 शूटर्स गिरफ्तार

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर वार

इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की खिंचाई की और कहा कि विपक्षी दल द्वारा विमुद्रीकरण का विरोध करने का सबसे बड़ा कारण भ्रष्ट आचरण में उनकी संलिप्तता है. ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी हमेशा नोटबंदी के खिलाफ क्यों बोलते हैं। झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से 200 करोड़ रुपये बरामद किये गये. जहां भी कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार है, यही कारण है कि कांग्रेस ईडी और सीबीआई पर सवाल उठाती रहती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

6 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

33 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

40 minutes ago