Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Encounter In Delhi: दिल्ली के पॉश इलाके में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, लॉरेंस विश्नोई गैंग के 2 शूटर्स गिरफ्तार

Encounter In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई है.

Encounter

दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़

Encounter In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये दोनों शूटर्स नाबालिग बताए जा रहे हैं. इन दोनों पर कई मामले दर्ज हैं.

दो शूटर्स पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया था. ये वही शूटर्स हैं जिन्होंने 3 दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व एमएलए के घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे. इन दोनों शूटर्स के नाम निखिल और आकाश हैं जो हरियाणा के सोनीपत और दादरी के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- NIA Raid: ISIS की साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 जगहों पर छापेमारी जारी

पूर्व विधायक के घर पर किया था हमला

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे. पूर्व विधायक के घर पर गोल्डी बराड़ के कहने पर हमला किया गया था. गोल्डी बराड़ ने पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा को धमकी भरे वॉइस नोट भी भेजे थे. इसके अलावा गोल्डी बराड़ के ही कहने पर उसके गुर्गों ने दीप मल्होत्रा के शराब ठेके जलाए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism