MP
MP: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि राज्य पुलिस बल में 30 प्रतिशत सीट महिला कर्मियों के लिए रिजर्व रखी जाएगी. चौहान ने कहा कि राज्य की महिलाएं अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही हैं. अगर महिलाओं की प्रगति नहीं होगी तो न तो देश और न ही राज्य की कोई प्रगति हो सकती है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है. उन्होंने महिला विशिष्ट पुलिस स्टेशनों के लिए 250 नई गाड़ियां भी दी है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने चौहान के हवाले से कहा, “अगर महिलाओं की प्रगति नहीं होगी तो न तो देश और न ही राज्य कोई प्रगति कर सकता है. यही कारण है कि मैंने फैसला किया है कि पुलिस विभाग में 30 प्रतिशत महिलाओं की अनिवार्य भर्ती होनी चाहिए.” आज बेटियां पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाकर खुद को साबित कर रही हैं.”
सीएम शिवरजा सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की महिला पुलिस को पांचवा वेतनमान भी दिया जाएगा. सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से विकली ऑफ की बात भी कही गई है. इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाने की भी शिवराज सरकार की योजना है. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता बढ़ाकर प्रतिवर्ष 5000 रुपए किया जाएगा. महिला भर्ती के अलावा, चौहान ने राज्य के महिला पुलिस स्टेशनों में हेल्प डेस्क के लिए 250 नए दोपहिया वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई.
बताते चलें कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. 2018 के पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, लेकिन वफादार विधायकों के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह ने सरकार गिरा दी थी. एक बार जब सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, तो भाजपा ने 2020 में चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई. 2018-20 के दौरान 15 महीने के अंतराल को छोड़कर, चौहान 2004 से मध्य प्रदेश के सीएम हैं.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…