दुनिया

पाकिस्तान पहुंचकर अंजू से बनी फातिमा, नसरुल्ला से किया निकाह तो अब मिल रहे तोहफे, PAK से फिर सामने आया एक और Video

Anju- Nasrullah New Video: भारत से पाकिस्तान गई अंजू के नसरुल्ला के साथ शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि इस बात से दोनों से इंकार किया था कि दोनों ने निकाह कर लिया है, लेकिन अंजू जिस तरह से पाकिस्तान में रह रही हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि दोनों ने शादी कर ली है. अब पाकिस्तान से एक और नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में नसरुल्ला के परिजन और रिश्तेदार अंजू को गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान में अपना धर्म बदल लिया है वह अब अंजू से फातिमा बन चुकी है. उसने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू और नसरुल्ला कहीं एक जगह पर खड़े हुए हैं और पाकिस्तानी लड़के के परिजन उसको गिफ्ट दे रहे हैं. एक महिला अंजू को शादी में पहनने वाले कपड़े देते हुए दिखाई दे रही है. इसके अलावा एक टेबल पर फूल और गुलदस्ते रखे हुए हैं. साथी ही एक दो और लोग वहां खड़े हुए हैं.

नसरुल्ला के दोस्तों के साथ खाना हुए वीडियो हुआ वायरल

अंजू और नसरुल्ला का यह वीडियो भी सोशल वायरल पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले भी उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें अंजू, नसरुल्लाह के दोस्तों के बीच डाइनिंग टेबल पर खाना खाती नजर आ रही है. जबकि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में महिलाओं को पुरुषों के साथ बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं होती है. वहां मुस्लिम कट्टरपंथियों की महिलाओं के ऊपर भारी पाबंदी होती है. उस इलाके में एक महिला इस तरीके से खुलेआम पुरुषों के साथ खाना तक नहीं खा सकती है. लेकिन अंजू के मामले में विशेष छूट मिल रही है.

भारत वापस आने पर क्या बोलीं अंजू ?

एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में अंजू ने इशारों में बताया कि वह अब भारत शायद ही लौटे. अंजू के मुताबिक, भारत में उसके खिलाफ तरह-तरह की बातें हो रही है. ऐसे में भारत लौटने पर मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा. अंजू ने दावा किया है कि वह पाकिस्‍तान में पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अंजू ने कहा कि वह अगर भारत लौटती है तो अब न तो उसके रिश्‍तेदार उन्‍हें स्‍वीकार करेंगे और न ही उनके बच्‍चे उन्‍हें अपनाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago