देश

Jammu Kashmir Accident: डोडा में भीषण हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Doda Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है. हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है.

250 फीट नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

मिली जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ से सवारियों को लेकर जम्मू जा रही बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई. बस असार इलाके ट्रुंगल के पास बने ढलान से करीब 250 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया है.

पुलिस कंट्रोल रूम डोडा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी. डोडा जिले के असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास बस नीचे उतरने से खाई में गिर गई. जिसमें कई लोगों के मरने की सूचना आ रही है.

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री ने बस दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि “जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए हादसे से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मृतक के परिवारों को PMNRF की तरफ से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त, बोले- पहले मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी बड़ी आबादी

केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

बस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शोक-सवंदेना जाहिर की है. केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “डोडा में हुए हबस हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा भेजा रहा है. ज्यादा से ज्यादा घायलों को भेजने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की जाएगी. पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है. लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

21 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

44 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

51 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

54 minutes ago