ICC World Cup 2023

IND vs NZ: तेंदुलकर के साथ मैच देखने वानखेड़े पहुंचे डेविड बेकहम, विराट कोहली से की मुलाकात

World Cup 2023 1st Semi Final IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. मेमीफाइनल मैच देखने के लिए इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम भी आए हुए हैं. मैच से पहले बेकहम ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुकाकात की. वो सचिन तेंदुलकर के साथ बैठकर मैच का आनंद उठा रहे हैं. मैच से पहले सचिन ने उन्हें विराट कोहली से मुलाकात कराई. दोनों के मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है. डेविड बेकहम से मुलाकात के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी खुश दिखे.

वानखेड़े में मैच देखने पहुंचे डेविड बेकहम

डेविड बेकहम ने मैच से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की. इसके बाद दोनों स्टेडियम पहुंचे. बेकहम मैच देखने से पहले गुजरात में बच्चों के साथ समय बिताया था. सचिन तेंदुलकर और डेविड बेकहम यूनीसेफ से जुड़े हुए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में बेकहम ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की. इसकी कई तस्वीरें सामने आई है. विराट कोहली ने डेविड बेकहम से मिलकर हाथ मिलाया. इसके बाद कुछ देर तक दोनों बातचीत किए. बेकहम को वानखेड़े स्टेडियम में देखकर दर्शक भी काफी खुश हो गए. स्टेडिमय में बेकहम-बेकहम की गुंज सुनाई देने लगी.

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं बेकहम

डेविड बेकहम साल 2000 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान बने थे. बेकहम इस पद पर 2006 तक बने रहे. साल 2008 में बेकहम ने बतौर प्लेयर इंग्लिश टीम में वापसी की और 2010 के विश्व कप कप क्वालिफाइंग मैचों तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. 17 साल की उम्र में डेविड बेकहम ने अपने करियर की शुरुआत की थी. विराट के शतक लगाने के बाद बेकहम कोहली से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Semi Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले BCCI पर लगे पिच बदलने के आरोप, जानें क्या है ये पूरा मामला

ये भी पढ़ें- विराट के ODI में 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पहली मुलाकात, बोले- जब आपने ड्रेसिंग रूम में मेरा पैर छुआ था…

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

20 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

58 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago