देश

‘370 वाली बिरयानी’ विवाद पर सीएम फडणवीस की सख्त टिप्पणी, बोले- कॉमेडी में मर्यादा बनाए रखें

370 Biryani controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय सामाजिक मूल्यों और लोगों की भावनाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए.

कॉमेडी में मर्यादा बनाए रखने की सलाह

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी आज मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बन चुकी है और उन्हें भी ऐसे कार्यक्रम पसंद हैं. हालांकि, कलाकारों को यह समझना चाहिए कि उनके शब्दों और प्रस्तुतियों का समाज पर प्रभाव पड़ता है. उनके अनुसार, हास्य और मनोरंजन के साथ सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे (Pranit More) के एक कॉमेडी शो से हुई, जहां दर्शकों में मौजूद 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा ने मंच पर आकर अपना एक डेटिंग अनुभव साझा किया. बातचीत के दौरान उसने महिलाओं को लेकर कई ऐसी टिप्पणियां कीं (370 Biryani controversy), जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तिजनक और असंवेदनशील बताया.

वायरल वीडियो में देखा गया कि हिमांशु अपनी कहानी सुनाता रहा और प्रणित मोरे उस पर हंसते हुए उससे और जानकारी लेते रहे. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सिर्फ हिमांशु ही नहीं, बल्कि प्रणित मोरे को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और विभिन्न संगठनों ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

मामले को गंभीर मानते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है.आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने हरियाणा पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है और पूछा है कि मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं.


ये भी पढ़ें: ‘5 बार वॉशरूम गई…’ अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने पर ऐसा क्यों बोलीं अक्षरा सिंह?


साइबर विभाग की जांच जारी

वहीं, महाराष्ट्र साइबर विभाग ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. जांच के लिए संबंधित व्यक्तियों को समन भी भेजे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago