उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Akhilesh Yadav daughter controversy: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार (12 मई) को मेरठ में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं. उनका कहना है कि राम मंदिर में कथित धन चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव द्वारा बयान दिए जाने के बाद कुछ लोगों ने उनकी बेटी को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

सरकार के दावों पर उठाए सवाल

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है तो संबंधित लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.


ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी की ‘क्राइम’ टाइमलाइन: TMC के किस कागज के पीछे पड़ी है CID?


महिला आयोग की एंट्री

इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

मीनाक्षी भराला ने कहा, “हमारी और अखिलेश यादव की राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन किसी भी परिवार की महिलाओं या बेटियों के खिलाफ गलत टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. यदि किसी ने अभद्र टिप्पणी की है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

4 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

29 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

32 minutes ago