देश

चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर किया करारा प्रहार, मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सिंगराई सहित 4 नक्सली ढेर

झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी नक्सली मारे गए हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जोनल कमांडर सिंगराई ढेर

मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था. इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है. इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है.

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

सुरक्षाबलों ने बताया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की. लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

यह भी पढ़ें- बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ आज बैठक करेंगे CDS चौहान

मौके से कई हथियार बरामद

कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है. सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘सीमाओं को तोड़कर ही राष्ट्र पहचानते हैं अपनी असली ताकत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के…

3 minutes ago

IND vs NZ: शतक से चूके गिल, राहुल ने रचा इतिहास! 118 रन की बढ़त के साथ भारत हावी, तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन…

13 minutes ago

कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त कौन सी लाइट जलाएं? लो बीम या हाई बीम… सही जवाब यहां जानें

Tips for Driving in Fog: सर्दियों के घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने पर हाई…

1 hour ago

‘मां के समान कोई छाया नहीं, कोई रक्षक नहीं…’ अंतिम यात्रा की तस्वीर शेयर कर सीएम योगी ने लिखा दिल छू लेने वाला संस्कृत श्लोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 90 वर्ष की उम्र…

1 hour ago