Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर किया करारा प्रहार, मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सिंगराई सहित 4 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों ने बताया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

Naxal Encounter

10 लाख का इनामी नक्सली ढेर.

झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी नक्सली मारे गए हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जोनल कमांडर सिंगराई ढेर

मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था. इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है. इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है.

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

सुरक्षाबलों ने बताया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की. लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

यह भी पढ़ें- बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ आज बैठक करेंगे CDS चौहान

मौके से कई हथियार बरामद

कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है. सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital