देश

डिजिटल मीडिया में 4 PM का धमाका, 297 मिलियन व्यूज के साथ बना नया रिकॉर्ड

देश के डिजिटल मीडिया की दुनिया में अगस्त 2025 का महीना एतिहासिक साबित हुआ है. Data Beings द्वारा जारी किए गए आँकड़ों ने सबको चौंका दिया है. यूट्यूब पर राजनीतिक कमेंट्री करने वाले चैनलों में 4 PM ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया. इस महीने चैनल ने 29 करोड़ 74 लाख यानी 297.4 मिलियन व्यूज़ हासिल किए जबकि दूसरे नंबर पर रहे DB Live को सिर्फ 122.8 मिलियन व्यूज़ मिले. दोनों के बीच 17 करोड़ से ज्यादा का फर्क है जो यूट्यूब की राजनीति से जुड़ी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा अंतर है.

किसके पास कितना व्यू शेयर?

Data Beings द्वारा जारी किए गए आँकड़ों ने सबको चौंका दिया है. यूट्यूब पर राजनीतिक कमेंट्री करने वाले चैनलों में 4 PM ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया. इस महीने चैनल ने 29 करोड़ 74 लाख यानी 297.4 मिलियन व्यूज़ हासिल किए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे DB Live को सिर्फ 122.8 मिलियन व्यूज़ मिले. दोनों के बीच 17 करोड़ से ज्यादा का फर्क है जो यूट्यूब की राजनीति से जुड़ी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा अंतर है.

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 4 ढेर

ध्रुव राठी, भारत समाचार, जय महाराष्ट्र न्यूज़ और चाणक्य डायलॉग्स जैसे चैनल 3% हिस्सेदारी पर हैं जबकि Capital TV, Pragya Ka Panna, The Live TV और VK News जैसे चैनल 2–3 प्रतिशत हिस्सेदारी में सिमटे हुए हैं. वहीं The Deshbhakt, दीपक शर्मा, Article19India और पुण्य प्रसून बाजपेयी जैसे नामी चैनल भी इस बार पिछड़ गए.

4PM पर लगा था बैन

4 PM पिछले डेढ़ साल से यूट्यूब की टॉप रैंकिंग में बना हुआ है. पहलगाम हमले के बाद जब सरकार ने चैनल पर प्रतिबंध लगाया था और सुप्रीम कोर्ट ने उसे हटा दिया. तब से इसकी लोकप्रियता और भी तेजी से बढ़ी. संपादक संजय शर्मा अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में चर्चित नाम बन चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

11 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

30 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

58 minutes ago