Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. नॉमिनेशन के बाद अब घर में कैप्टेंसी को लेकर जमकर घमासान हुआ. अमाल मलिक की कैप्टेंसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और घर को नया कैप्टन मिल गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेट्ंस?
फैन पेज पर सामने आई जानकारी के अनुसार इस हफ्ते घर का नया कैप्टन अभिषेक बजाज बने हैं. उन्होंने कैप्टेंसी टास्क में सबको मात देकर कमान अपने हाथ में ले ली है. अब घर की बागडोर अमाल मलिक से निकलकर अभिषेक के पास पहुंच चुकी है.
इस बार बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांटा. टीम A में तान्या, अशनूर, शहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल शामिल थे. वहीं टीम B में बसीर, आवेज, कुनिका, फरहाना, प्रणीत, नेहाल और गौरव थे. टास्क में सोने के बिस्कुट इकट्ठा करने की चुनौती दी गई. अमाल मलिक ने इस टास्क को संचालित किया. दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म की घोषणा, जानें कब और कहां रिलीज होगी यह फिल्म?
टास्क खत्म होने के बाद कैप्टेंसी के दावेदार अभिषेक, अशनूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शहबाज और नीलम बने. इन सबके बीच हुए मुकाबले में अभिषेक बजाज ने बाजी मार ली और नए कैप्टन बन गए.
अभिषेक की कैप्टेंसी अब शहबाज और नेहाल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. दोनों का अभिषेक से तालमेल अच्छा नहीं है. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में घर के अंदर तनाव और झगड़े और ज्यादा बढ़ सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…