चित्रकूट गोलीकांड पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस
चित्रकूट जेल गोली कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है .नोटिस में बताया गया है कि 14 मई 2021 चित्रकूट जेल के लिये एक बेहद खौफनाक दिन था, उस दिन पूरे 50 राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से जेल गूंज उठी थी. जेल के अंदर कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे.
गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच कैदियों के बीच भारी खूनखराबा हुआ. जेल के अंदर कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे. आपसी भिड़ंत में मुकीम काला और मेराज अली की शार्प शूटर अंशु दीक्षित ने हत्या कर दी थी. पुलिस ने हत्यारे अंशु को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. जेल के अंदर लगातार दो घंटे तक गोलियां चलीं थीं. पूर्वांचल के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के रिश्ते में मारा गया मेराज अली भांजा बताया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की जांच चल रही है.
गौरतलब है कि UP में एनकाउंटर को बढ़ावा देने पर रोक लगाने के लिये मांग को लेकर याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुये UP सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि विधानसभा में ही नेता कहते हैं ‘अपराधी ठोंक दिए जाएंगे’ (आरोपी को गोली मार दी जाएगी). उन्होंने बताया कि अपराधियों का कहना है कि उन्हें मार दिया जाएगा.
UP सरकार की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने जवाब में कहा कि जांच आयोग अधिनियम के तहत एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई और विधानसभा को पूरी रिपोर्ट पेश हुई है. जेल अधिकारियों को दोषी पाया गया था उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है. CJI ने बताया कि अदालत नोटिस जारी कर चुकी है जिसका 31 अक्टूबर तक राज्य सरकार जवाब दे.
इस कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मामले की जांच CBI या NIA से कराने की मांग हुई थी. इसके साथ ही PIL में कहा गया था कि 2017 में नई सरकार के गठन के बाद एनकाउंटर बढ़ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की वकील अनूप प्रकाश अवस्थी ने इसमें कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि 18 मार्च 2017 से अब तक हुईं सभी हत्याओं की जांच NIA या एनआईए करे. याचिका में आरोप लगाया गया था कि CM योगी आदित्यनाथ खुले तौर पर एनकाउंटर और गैर न्याय्यिक हत्याओं का समर्थन कर रहे हैं.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…