देश

UP Board Result: सेकंड डिवीजन से 12वीं में पास हुए 55 साल के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, बोले-फिर से कॉपी चेक करायेंगे

UP: कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है. जब जैसा समय मिले इंसान को अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए. बढती उम्र के बाद भी ऐसा कुछ कर दिखाया है यूपी में बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा ने. 55 साल की उम्र में उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है. यूपी बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के रिजल्ट में राजेश मिश्रा सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं. वहीं उनके पास होने की खबर क्षेत्र में फैलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर फैल गई. पूर्व विधायक के पास होने की खुशी में उनके समर्थकों ने जमकर मिठाईयां बांटी.

तीन विषयों में नंबर कम आने से निराश

राजेश मिश्रा बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास करने पर उन्होंने खुशी जताई है. वहीं परीक्षा में तीन विषयों में नंबर कम आने से वे थोड़े निराश भी दिखे. पूर्व विधायक को एक विषय में अपने आंकलन से ज्यादा नंबर भी मिले हैं.

दोबारा स्क्रूटनी की बात

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकेंड डिविजन से उत्तीर्ण हुए पूर्व विधायक ने कम नबंरों वाले विषय को लेकर कहा है कि वो बोर्ड में जाकर अपनी कॉपी की दोबारा स्क्रूटनी कराएंगे. अगर फिर भी संतुष्टि नहीं मिलती है तो वो अपने कॉपी के मूल्यांकन के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे. इंटर की परीक्षा में पास होने के बाद पप्पू भरतौल के समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया. सबने पूर्व विधायक के प्रयास की सराहना की है. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके प्रयास को सराहा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

समाज को दिया संदेश

परीक्षा पास करने पर विधायक राजेश मिश्रा के समर्थकों का कहना है कि उनकी (पप्पू भरतौल) उम्र के लोग जहां आमतौर पर आराम करना पसंद करते हैं. वहीं हमारे विधायक जी ने इस उम्र में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी औरअपनी लगन और कड़ी मेहनत के बलबूते इस परीक्षा को पास करके समाज को यह संदेश दिया की पढ़ने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago