प्रकाश सिंह बादल. (फाइल फोटो)
Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार थे. उनके निधन के बारे में जानकारी उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने दी है.
प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पिछले साल जून में भी ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं पिछले साल जनवरी में वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गये थे, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पंजाब के छोटे से गांव में हुआ था जन्म
पंजाब की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना में हुआ था. जाट सिख परिवार में जन्में प्रकाश सिंह बादल लंबे समय तक पंजाब की राजनीति के केंद्र में रहे. उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं. वहीं उनकी एक बेटी भी है. प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का निधन 2011 में हो गया था. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के पद पर भी काम किया था. वहीं प्रकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.
पीएम मोदी और तमाम नेताओं ने जताया शोक
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है.
इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, इस बीमारी से ग्रस्त हैं सीमा सिसोदिया
सरपंच से सीएम तक का सफर
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 के साल में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी. 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हारने के बाद वे राजनीति से दूर हो गए. यह बादल के राजनीतिक करियर की पहली हार थी. इस दौरान उन्होंने सरपंच से सीएम तक का सफर तय किया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…