देश

कर्नाटक में 27 अप्रैल से पीएम मोदी की धुआंधार रैली, 16 सभाएं और रोड शो से बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की करेंगे कोशिश

PM Modi in Karnataka: कर्नाटक विधान सभा चुनाव के नजदीक आते-आते राज्य में पार्टियों द्वारा प्रचार में भी तेजी देखी जा रही है. हाईटेक होते चुनावी प्रचार में बूथ स्तर तक सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं अब भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने वाले हैं. 27 अप्रैल से वे कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करेंगे.

वर्चुअल तरीके से करेंगे प्रचार

चुनाव में तकनीक का उपयोग करने वालों में पीएम मोदी का नाम सबसे आगे है. पीएम मोदी 27 अप्रैल को कर्नाटक के बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे. इसके बाद अगले दिन 28 अप्रैल से कर्नाटक में प्रधानमंंत्री लगातार कई जनसभा और रोड शो करेंगे जोकि सात मई तक चलता रहेगा. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पक्ष में वोटरों को रिझाने के लिए पीएम तकरीबन 16 जनसभाएं और रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव प्रचार में उनकी भारी मांग है.

पूरे कर्नाटक में प्रचार अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की 32 रैलियों की मांग कर्नाटक राज्य इकाई की ओर से की गई थी. लेकिन प्रधानमंत्री की दूसरी व्यस्तताओं के चलते इनके आधा यानी 16 जनसभाओं-रोड शो की मंजूरी दी गई है. कर्नाटक में पीएम की ये सभाएं 28-29 अप्रैल, तीन मई, चार मई, छह मई और सात मई को आयोजित की जाएंगी. राज्य में होने वाली पीएम मोदी की ये सभाएं लिंगायतों की बहुमत आबादी वाले इलाकों, पार्टी के द्वारा विधानसभाओं में उतारे गए नए उम्मीदवारों के साथ ही पूरे कर्नाटक में होंगी. पीएम के प्रचार अभियान को लेकर अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें: UP Board Result: सेकंड डिवीजन से 12वीं में पास हुए 55 साल के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, बोले-फिर से कॉपी चेक करायेंगे

लिंगायत नेताओं की नाराजगी पड़ सकती है भारी

लिंगायत नेताओं की नाराजगी के चलते राज्य में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं राज्य में सत्तासीन भाजपा को एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर का सामना भी करना पड़ सकता है. बावजूद इसके भाजपा नेताओं का यह मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रचार के बाद समीकरण भाजपा के पक्ष में हो जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago