देश

UP News: रूस की वेरोनिका को भाया प्रतापगढ़ का छोरा, मां ने जब कही हां, तब राजी हुआ लड़का, धूमधाम से हुई शादी

UP News: ये बात सच है कि प्यार न जात-पात देखता है और न ही मजहब की दीवारें. ऐसा ही कुछ हुआ है रूस की वेरोनिका के साथ. यूपी के प्रतापगढ़ का एक छोरा उनको क्या भाया, वह इंडिया दौड़ी चली आईं और फिर उसके साथ जीने-मरने की कसमें खानें लगीं, लेकिन छोरे ने भी कह दिया कि जब मां पसंद करेगी, तभी वह शादी करेगा. उधर वेरोनिका मोहित को बहुत पसंद करती थी. रूसी युवती ने यह बात अपने माता-पिता से बताई.

इस पर वेरोनिका के माता-पिता भी यूपी के प्रतापगढ़ चले आए और फिर लड़के की मां को राजी करने के लिए खूब मान-मनव्वौल की. जानकारी सामने आ रही है कि यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले मोहित और रूस की वेरोनिका साथ किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करते हैं और दोनों में अच्छी दोस्ती भी है. इसी दौरान वेरोनिका को मोहित पसंद आने लगे तो वेरोनिका ने अपने दिल की बात मोहित को बता दी. मोहित भी वेरोनिका को पसंद करते हैं लेकिन वह परिवार की मर्जी से शादी करना चाहते थे.

मोहित की मां ने शादी को दी मंजूरी

मोहित ने कहा कि जब वेरोनिका को उनकी मां पसंद करेंगी, तभी वह वेरोनिका से शादी कर सकते हैं. इस पर वेरोनिका के माता-पिता भी प्रतापगढ़ पहुंच गए और मोहित के माता-पिता से शादी की बात की तो मोहित की मां तैयार हो गईं और दोनों की शादी तय हो गई. प्रतापगढ़ में ही वेरोनिका और मोहित की धूम-धाम से शादी की गई.

पढ़ें ये भी-  न घोड़ा, न कार… दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली बारात, दिवंगत दादाजी की इच्छा पूरी की

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और मंत्रोच्चार के बीच सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. बताया जा रहा है कि विदेशी दुल्हन को हिंदी नहीं आती. इसलिए उसे सभी मंत्र आदि ट्रांसलेट करके समझाए गए. इस दौरान वेरोनिका के माता-पिता के साथ ही मोहित के परिजनों ने भी जमकर डांस किया. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

-भारत एक्स्प्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago