Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग हुए जख्मी

मिली जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे. घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए. विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे. घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया.

म्यांमार सैनिकों को ले जाने के लिए आया था विमान

मिली जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि म्यांमार में इन दिनों हालात ठीक नहीं हैं. म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच झड़प की कई खबरें आ चुकी हैं. वहीं विद्रोहियों द्वारा हमले के बाद वहां से लगभग 100 सैनिक जान बचाने के लिए भागकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं. ऐसे में मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में कई सैनिक आ गए थे. बताया जा रहा है कि इन्हीं सैनिकों को वापस ले जाने के लिए ये प्लेन आया था. जो कि उड़ान भरते ही क्रैश हो गया.

अराकान आर्मी ने किया था म्यांमार के सैनिकों पर हमला

म्यांमार में अराकान आर्मी (AA) के विद्रोही म्यांमार के सैनिको पर लगातार हमले कर रहे हैं. कई ईलाकों पर इन्होंने कब्जा कर लिया है. पश्चिमी म्यांमार के रखिने राज्य में विद्रोही सेना पर हावी हो चुके हैं. सत्ता संघर्ष की इस लड़ाई में म्यांमार के 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे, जिनमें से किसी तरह 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेजा गया.

इसे भी पढ़ें: क्या फिर पलटी मारेंगे CM नीतीश कुमार? जानें कब-कब बदला पाला?

सैकड़ों की संख्या में म्यांमार के सैनिक भागकर आ रहे भारत

वहीं मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार से अबतक कुल 635 सैनिक भागकर मिजोरम आ चुके हैं. जिनमें से 359 सैनिकों को इससे पहले उनके देश वापस भेजा जा चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital