देश

Gujarat Elections: 6 बार के विधायक का टिकट काटना पड़ा भारी, इस पर बागी ने डुबोई बीजेपी की लुटिया

Gujarat Elections: गुजरात के वडोदरा जिले की वाघोडिया (Vaghodia) विधानसभा सीट का रिजल्ट इस बार काफी उलटफेर भरा रहा. 1998 से लगातार बीजेपी के कब्जे वाली यह सीट इस बार निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने छीन ली है. बीजेपी (BJP) यहां पर दूसरे नंबर पर आ गई है. बीजेपी ने यहां अश्विनभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था.

धर्मेंद्र सिंह वाघेला 14,006 मतों से विजयी रहे. वाघेला पिछली बार के चुनाव में यहां दूसरे नंबर पर रहे थे.  2017 में उन्हें बीजेपी (BJP) की ओर से मधु श्रीवास्तव ने हराया था.

मधु श्रीवास्तव का BJP ने काटा था टिकट 

बीजेपी ने यहां 6 बार से विधायक रहे मधु श्रीवास्तव को टिकट नहीं दिया था. मधु श्रीवास्तव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में अपनी ताल ठोकी थी.

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election Results: जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया- गुजरात की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

मधु श्रीवास्तव इस सीट से लगातार 6 बार से चुनाव जीतते चले आ रहे थे. मधु श्रीवास्तव को बीजेपी के एक कद्दावर और बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता था. उनके बयान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं.

मधु श्रीवास्तव का नाम सन 2002 के दंगों में बेस्ट बेकरी केस में भी आया था. टिकट कटने के बाद से ही वे भाजपा से नाराज चल रहे थे और उन्होंने बीजेपी से बगावत कर दी थी.

इनके बीच था मुकाबला

मधु श्रीवास्तव ने वाघोडिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था. वहीं भाजपा (BJP) ने इस सीट से बीजेपी के वडोदरा जिला अध्यक्ष अश्विनभाई पटेल को टिकट दिया था. कांग्रेस ने सत्यजीत सिंह गायकवाड और आम आदमी पार्टी ने यहां से गौतम राजपूत को चुनावी मैदान में खड़ा किया था.

बात करें इस सीट पर प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों की तो चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव जीतने वाले धर्मेंद्र सिंह वाघेला को  77,905 वोट मिले हैं. इसके बाद नंबर दो पर रहे अश्विनभाई पटेल को 63,899 वोट तो तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के सत्यजीत सिंह गायकवाड को 18,870 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी का खेल बिगाड़ने वाले मधु श्रीवास्तव इस चुनाव में चौथे नंबर पर रहे और उन्हें 14,645 वोट मिले.

बीजेपी का रहा है दबदबा

1998 से BJP की ओर से मधु श्रीवास्तव इस सीट से जीतते चले आ रहे हैं. हालांकि वे 1995 में निर्दलीय तौर पर इस सीट से विधायक चुने गए थे. बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.

Rohit Rai

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

23 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

33 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

42 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

51 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

52 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

58 minutes ago