मनोरंजन

Salaam Venky की स्क्रीनिंग में ऑल ग्रे लुक में स्पॉट हुए Aamir Khan, फ़ैंस हैरान

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. बीती शाम को अभिनेता काजोल की फिल्म ‘सलाम वैंकी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन अपने नए लुक से आमिर खान ने अपने फेैंस का दिल लूट लिया. अभिनेता का नया लुक अब चर्चा का विषय बन गया है, कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है, तो कुछ ने अभिनेता को जमकर ट्रोल किया.

आमिर खान ने अपने धमाकेदार लुक के साथ इस इवेंट में  की एंट्री

काजोल की फिल्म ‘सलाम वैंकी’ की स्क्रीनिंग पर युवराज सिंह से लेकर हर्षाली मल्होत्रा और तनीषा मुखर्जी तक सभी बड़े सितारे शामिल हुए. वहीं आमिर खान ने अपने धमाकेदार लुक के साथ इस इवेंट में एंट्री की, जिसको देखकर सभी हैरान हो गए. इवेंट में आमिर खान ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और जींस में काफी डैशिंग नजर आए. वहीं, सफेद दाढ़ी और मूछों में उनका स्वैग कमाल का दिख रहा था. आमिर खान ने जहां अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने म्यूजिक वीडियो में जमकर दिए इंटीमेट सीन, वायरल हो रही Photos

यूजर ने कमेंट किया ‘अपने फेवरेट एक्टर को बूढ़ा होते देख बुरा लगता है

आमिर खान के नए लुक को कुछ लोग उनकी नई फिल्म का लुक मान रहे हैं , तो कुछ उन्हें बूढ़ा कह रहे हैं. कई फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की उम्र बढ़ते देख कर काफी मायूस भी हो गए. एक यूजर ने कमेंट किया ‘अपने फेवरेट एक्टर को बूढ़ा होते देख बुरा लगता है यार’, तो दूसरे ने कहा, ‘शेव कर लो ..जवान लगोगे’. इसी तरह के कई कमेंट्स आमिर खान के इस नए लुक पर आ रहे हैं.

‘सलाम वैंकी’ की कहानी की बात करें तो इसमें काजोल सुजाता के किरदार में नजर आएंगी और विशाल जेठवा उनके बेटे वेंकी के किरदार में दिखेंगे. इस फिल्म में सुजाता का बेटा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहा है और अपनी जिंदगी के एक-एक पल के लिए मौत से लड़ रहा है. उसके पास जितनी भी जिंदगी है वह उसके हर एक पल को जीना चाहता है. वहीं फिल्म में अभिनेत्री अहाना कुमरा एक जर्नलिस्ट हैं और राजीव खंडेलवाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आमिर खान कैमियो करने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

25 seconds ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

17 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

43 minutes ago