देश

66 साल के धोखेबाज ने 10 राज्यों में की 27 शादियां, कोई डॉक्टर तो कोई सुप्रीम कोर्ट में है वकील, अब आया ईडी के रडार पर

Crime News: देश में ठगी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है. 66 साल के एक शख्स ने एक दो बार नहीं बल्कि 27 बार शादियां कि हैं और लाखों रूपये की धोखाधड़ी की है. मामला ओडिशा का है जहां रमेश स्वेन नाम के इस शख्स ने धोखेबाजी करते हुए कई महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. अब प्रवर्तन निदेशालय ने इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है.

बड़े पदों पर काम करने वाली महिलाओं को बनाता था शिकार

66 वर्षीय इस शख्स ने 27 बार शादियां की हैं. मिली जानकारी के अनुसार उसने देश के अलग-अलग हिस्सों में शादियां की है और उसकी पत्नियों में ITBP की असिस्टेंट कमांडेंट, छत्तीसगढ़ की चार्टर्ड अकाउंटेंट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की दो वकील और असम की डॉक्टर के अलावा केरल प्रशासन की एक महिला भी शामिल है. मामला दर्ज होने के बाद अब इसके वित्तीय लेनदेन की जांच भी की जाएगी. वहीं प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ के लिए इसे रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है.

ओडिशा पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बीते साल ही ओडिशा पुलिस ने स्वेन को गिरफ्तार किया था. रमेश स्वेन पर 10 राज्यों में 27 महिलाओं से शादी करने के अलावा उनके साथ लाखों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. स्वेन के अलावा इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नियों, ड्राइवर और सौतेली बहन डॉक्टर कमला सेठी को गिरफ्तार किया था. स्वेन को ढूंढने के लिए पुलिस के विशेष दल को 8 महीनों का लंबा समय लग गया था. काफी कोशिशों के बाद उसे पिछले महीने 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल हाईकोर्ट की तरफ से इन सभी को जमानत मिल गई है.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, न्यूज चैनल के CFO को आया धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

बैंको को भी लगा चुका है चूना

साल 2011 में स्वेन को जहां हैदराबाद में लोगों से एमबीबीएस में दाखिले के एवज में 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वहीं उससे पहले साल 2006 में उसके उपर केरल में 13 बैंकों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम की ठगी का भी आरोप है. दिल्ली में रहने वाली उसकी एक पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके उपर कार्रवाई की थी. खुद को उसने स्वास्थ्य मंत्रालय में उप महानिदेशक बताते हुए उससे शादी की थी. पत्नियों को रखने के लिए उसने भुवनेश्वर में तीन किराये के घर लिए थे और कई बार अपनी पत्नियों से उधार मांग कर अगली पत्नी की तलाश में निकल पड़ता था.

Rohit Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

2 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

4 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

4 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

4 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

5 hours ago