देश

के टी रामा राव सहित 7 BRS नेताओं को पुलिस ने किया “हाउस अरेस्ट”, घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

K T Rama Rao House Arrest: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वरिष्ठ नेता के टी रामा राव (KTR) और टी हरीश राव (T Harish Rao) को पार्टी विधायक पी कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया.

BRS ने दावा किया कि पूर्व मंत्री रामा राव और हरीश राव को यहां उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के कम से कम सात शीर्ष नेताओं को नजरबंद किया गया है, जिनमें KTR, हरीश राव और आरएस प्रवीण कुमार शामिल हैं. हैदराबाद के गाचीबोवली में KTR के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

अपश्बद कहने के आरोप

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से BRS विधायक कौशिक रेड्डी को 12 जनवरी को करीमनगर में जिला समीक्षा समिति की बैठक में जगतियाल विधायक संजय कुमार को कथित रूप से अपशब्द कहने के आरोप में दर्ज मामले के सिलसिले में सोमवार (13 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया.

समीक्षा समिति की बैठक में उनके और संजय कुमार के बीच तीखी बहस के बाद कौशिक रेड्डी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए. कौशिक रेड्डी और संजय कुमार के बीच उस समय बहस हो गई जब कौशिक रेड्डी ने संजय कुमार से उनकी पार्टी से संबद्धता के बारे में सवाल किया.

पीए की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने कहा कि उन्हें जगतियाल विधायक के पीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिसमें उन पर संजय कुमार के काम में बाधा डालने, अपशब्द कहने और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप लगाया गया.

जून 2024 में BRS से कांग्रेस में शामिल हुए संजय कुमार ने सोमवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष जी प्रसाद कुमार के सामने कौशिक रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं BRS नेताओं ने कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है.


ये भी पढ़ें: Delhi Election: सीएम Atishi Singh पर दर्ज हुई FIR, रिटर्निंग अफसर ने लगाए ये आरोप, जानें क्या है पूरा मामला


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

23 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

43 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

48 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago