देश

Delhi में फिर से Odd-Even की वापसी, बढ़ते प्रदूषण के खतरे के बीच केजरीवाल सरकार का फैसला, जानें कब से होगा लागू

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हालात खराब होते जा रहें हैं. कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है. पूरी राजधानी में सुबह के समय में धुंध छायी रहती है. इस बीच दिल्ली सरकार एक बार अपने पुराने फार्मूले ऑड-इवन को लागू करने जा रही है. हालांकि इसकी डिमांड तो पहले से ही उठ रही थी. लेकिन यह अब दीवाली के बाद लागू किया जाएगा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली के आर.के. पुरम में आज सुबह जहां AQI 466 तो ITO में 402 दर्ज किया गया.

राजधानी में बढ़ते इतने प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने ऑड-इवन पर बात करते हुए कहा कि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन वाहन प्रणाली एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी. इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा.

बीजेपी पर हमला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “ऑड-ईवन की तैयारी के लिए कल 12 बजे बैठक बुलाई गई है. पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैला हुआ है और भाजपा केंद्र में बैठकर बस सवाल उठा रही है. दिल्ली में 7000 से ज्यादा बसें हैं जिनमें से 1000 इलेक्ट्रिक बसें हैं. वाहन प्रदूषण सबसे ज्यादा देखा गया है तो इसे कंट्रोल करने के लिए 13 नवंबर से ऑड-ईवन का निर्णय लिया गया है.”

चलाया जा रहा विंटर सीजन प्लान

गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. जानकार इसके पीछे की वजह लगातार तापमान का गिरना और हवा की स्पीड बहुत धीमी होना बता रह हैं. आज 436 AQI आ गया है. दिल्ली में हर दिन प्रदूषण को कम करने के लिये काम हो रहा है. ऐसे में दिल्ली के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान चलाया जा रहा है. साल 2015 में 109 दिन साफ़ 365 में जो इस साल बढ़कर 206 हो गया है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्हें वो सारी जारी दी गयी कि अब तक क्या-क्या काम किया गया है.

यह भी पढ़ें- Mizoram: मतदान के लिए तैयार मिजोरम की जनता, इन 4 हॉट सीटों पर होने जा रहा कड़ा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन के काम पर रोक

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में अब सभी कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन के काम पूरी तरह बंद हो जाएंगे. इसके अलावा शहर में जरुरत की सेवाएं वाले ट्रक और CNG, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अलावा सभी ट्रकों के प्रेवश पर बैन लगा दिया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago