देश

Maharajganj: महिला के घर से बरामद हुए सांभर हिरण के 7 सींग, वन विभाग और SSB की संयुक्त टीम की थी छापेमारी, लाखों में है कीमत

बृजेश गुप्ता

Maharajganj: हाथी दांत से लेकर हिरणों की सींगों की तस्करी का व्यापार तमाम कार्रवाइयों के बाजवूद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से सामने आई है है. यहां के सोहंगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज में वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कल शाम एक घर में छापा मारा था, जहां सांभर हिरण के 7 सींग बरामद किए गए. बता दें कि इन सींगों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में है.

बता दें कि इस मामले में वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि हिरणों की सींगों की तस्करी की जा रही है. इस पर टीम गठित करके बताए घर में छापेमारी की गई. इस पर वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम को सात हिरणों के सींग बरामद हुए हैं. मौके से एक महिला और उसका पति मिला है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सोहंगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में साम्भर हिरण का शिकार कर सींग को इकट्ठा किया गया है. बता दे कि एक दिन पहले ही शिकारियो ने तेंदुवे को अपना शिकार बनाया था.

उत्तरी चौक रेंज में एक तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंसा मिला था. साम्भर हिरण का सींग मिलने और तेंदुवे की मौत के बाद वन विभाग में खलबली मची हुई है. वहीं सींग के साथ गिरफ्तार हुई आरोपी महिला व उसके पति के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही में वन विभाग जुटा हुआ है. यह बड़ी कार्यवाही मधवलिया रेंज के बरगदवा चौराहे पर की गई है. पूछताछ में मालूम हुआ कि बरामद हुए हिरण का सींग को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- “हर पत्नी बेवफा नहीं होती”…ज्योति मौर्या की ‘बेवफाई’ से डरकर पति ने बुलाया वापस तो बोली ख़ुशबू, थाने पहुंचा मामला

लाखों में होती है हिरण के सींग की कीमत

बता दें कि हिरण के सींग का वजन अगर 1 किलो 605 ग्राम है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख से अधिक बताई जाती है. सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हिरण के सींग का उपयोग अनुष्ठानों, सजावट तथा ‘दवा’ के लिए किया जाता है. इसकी बड़े पैमानें पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तस्करी होती है.

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago