देश

UP News: आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों के साथ एक भैंस की मौत, मऊ में देवरानी-जिठानी पर गिरी बिजली, मचा कोहराम

UP News: उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़क से लेकर घरों तक में जलभराव के कारण लोग परेशान तो हैं ही, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला आजमगढ़ जिले से सामने आया है, जहां बिजली गिरने से 6 लोगों के साथ ही एक भैंस की भी मौत हो गई है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. लोग घरों में दुबक गए हैं तो वहीं जानवरों को लेकर भी लोगों में चिंता देखी जा रही है. वहीं बिजली गिरने से एक युवक के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है.

भैंस चराने के दौरान गिरी थी आकाशीय बिजली

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सबसे अधिक मौतें आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में हुई है. जहां पर भैंस चरा रहे पांच लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर युवक का इलाज चल रहा है. इस घटान के बाद गांव में मातम पसर गया है. मेंहनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नियामतपुर गांव के सिया सिवान में भैंस चराने गए पांच लोगों में से चार लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मृतकों के परिजनों के घर पहुंचकर सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें- “किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा”, राजस्थान में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

मेंहनगर के मृतकों के नाम

यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय अमन यादव, शशिकला यादव (42), शैलेश यादव (14), अनुराग यादव (15) की मौके पर ही मौत हो गई. अमित यादव (14) गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

देवगांव और रौनापार थाना क्षेत्र में हुई दो की मौत

तो वहीं आजमगढ़ में ही देवगांव कोतवाली के अन्तर्गत कोटा खुर्द गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुनील कुमार (50) की मौत हो गयी है. जानकारी सामने आ रही है कि सुनील कुमार अपने खेत मे काम कर रहे थे. इसी दौरान बारिश हो रही थी और तभी आकाशीय बिजली चमकने लगी. सुनील कुमार कुछ समझते कि गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गये. परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे जहां सुनील को तड़पते देख कर आनन -फानन में लालगंज स्वास्थ्य ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. तो वहीं जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के खेत में शाम को भैंस चरा रहे शिवनाथ यादव (60) की आकाशीय बिजली से मौत हो गई है. सुनील कुमार के साथ उनकी भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और वह भी मर गई.

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने छह मौतों और एक घायल की पुष्टि की है और कहा है कि, पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर सहायता दी जाएगी. इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही आम जनता से अपील करते हुए कहा कि बारिश और अतिवृष्टि के समय लोग बाहर न निकलें, अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें जिससे इससे बचा जा सकें.

मऊ में हुई महिला की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मऊ में भी एक महिला की मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से यहां एक अन्य महिला घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी है. जेठानी उर्मिला की मौत हो गई है तो वहीं देवरानी सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई है. मामला सराय लखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव से सामने आया है..

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

24 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

32 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

34 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

56 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago