देश

करणी सेना प्रमुख की हत्या से 7 महीने पहले पंजाब पुलिस ने राजस्थान को किया था अलर्ट, AK 47 का दिया था इनपुट

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हमलावरों ने 5 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद राजस्थान में राजपूत समाज शोकाकुल है. राजपूत समाज ने आज बुधवार को राजस्थान बंद का आह्वान किया है.

राजपूत समुदाय के सदस्य जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का समर्थन करने वाले राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. वहीं अब इस हत्याकांड से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है.

पंजाब पुलिस ने दिया था बड़ा इनपुट

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या होने के पहले ही राजस्थान पुलिस को इसे लेकर अलर्ट जारी किया था. हत्या से करीब 7 महीने पहले ही पंजाब पुलिस ने हत्या की साजिश रचे जाने के लिखित इनपुट भेज दिये गये थे. पंजाब पुलिस ने बंठिडा जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा पर हत्या की साजिश को लेकर इनपुट दिया था. इसके अनुसार उसने हत्या की साजिश के लिए उसने एक-47 का इंतजाम भी कर लिया था.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उनके घर पर ही की गोलियां मारकर कर दी गई थी. 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग निकले. गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं गोगामेड़ी हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हरियाणा से दो लोगों को इस हत्याकांड को लेकर गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव हत्याकांड के विरोध में बुधवार को राजस्थान बंद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का आह्वान

हालांकि, पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन हत्यारों के साथ आए एक युवक नवीन के मोबाइल से हत्याकांड से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं. गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी नवीन को लेकर गोगामेड़ी के घर गए थे. वहीं पुलिस नवीन की मौत के बाद उसके परिवार वालों से जानकारी ले रही है और इसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

5 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

14 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

38 minutes ago