देश

UP News: रायबरेली में डॉक्टर, पत्नी और उनके 2 बच्चों के शव सरकारी आवास से मिलने के बाद मचा हड़कंप, ये सच्चाई आई सामने

Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक सरकारी डाक्टर और उनकी पत्नी के साथ ही उनके दो बच्चों का शव सरकारी आवास पर मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है. सूचना सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस सम्बंध में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी है कि, एक डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, दो बच्चों (एक बेटी और एक बेटा) की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है. डाक्टर रेल कोच फैक्ट्री में तैनात थे. सभी मृतकों का शव उनके सरकारी आवास से बरामद हुआ है.

एसपी ने बताया है कि, प्रथम दृश्ट्या पता चला है कि डॉक्टर डिप्रेशन के मरीज थे. ऐसा लग रहा है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया है, उसके बाद सिर पर हमला करके उनकी हत्या कर दी. उसके बाद खुद की नसों को काटने का प्रयास किया और फिर सफल न होने पर फांसी लगा ली. फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. एसपी आलोक प्रियदर्शी ने डाक्टर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक डॉक्टर नेत्र विशेषज्ञ थे और रेल कोच फैक्ट्री में कार्यरत थे. वह डिप्रेशन से पीड़ित थे. फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा. एसपी ने बताया कि, मृतक डॉक्टर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव को बरामद किया गया है. बेटे की उम्र करीब 5 साल थी, जबकि बेटी की उम्र करीब 13 साल की थी.

ये भी पढ़ें- UP News: अखिलेश यादव को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत में चल रही प्रोसीडिंग्स पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

दो दिन से किसी को भी नहीं दिखे थे डाक्टर

मृतक डाक्टर के आस-पास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम हुआ कि, वह पिछले दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे. उन्हें आखिरी बार रविवार को देखा गया था. इसके बाद वह किसी को दिखाई नहीं दिए. इस दौरान जब उनसे किसी का संपर्क नहीं हुआ तो उनके डॉक्टर के सहयोगी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, जो कि अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा नॉक करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो फिर दरवाजा तोड़ दिया गया. जब लोग घर के अंदर गए तो अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए. पूरे परिवार का शव इधर-उधर पड़ा हुआ था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया है कि डॉक्टर ने पहले अपने बच्चों और पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद की नस काटने का प्रयास किया, जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे ही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डबरा में शराब दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले 8 लोगों समेत एक अज्ञात पर मामला दर्ज, एसडीओपी ने दी जानकारी

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…

3 seconds ago

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

2 minutes ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

33 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

35 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

37 minutes ago