होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देश में चक्रवात मिचौंग ने तबाही मचा दी है. वहीं इस तूफान के चलते देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. जिसके चलते पूरे राज्य में ठंड बढ़ने वाली है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान समेत यूपी पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बारिश होने के आसार है. साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. बात करे मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी की तो ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने के आसार है. अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है.
चक्रवात मिचौंग ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर दस्तक दे दी हैआंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. चक्रवात (Cyclone Michaung Update) के कारण शहर और आसपास के गांवों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली हैं. कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये हैं. 5 दिसंबर को दोपहर लगभग 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश के बापटला के दक्षिणी तट पर एक भयंकर चक्रवात आया. इस समय हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा थी. भूस्खलन के बाद मिचोंग कमजोर होकर तूफान में तब्दील हो गया है. लेकिन, आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने संकेत दिया है कि 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है, दक्षिण तट और इससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा में 6 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश की आशंका के चलते मंगलवार रात ओडिशा के दक्षिणी जिले अलर्ट पर थे.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…