Categories: देश

Naxal Encounter: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर स्थित पुरंगेल के लोहा गांव में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम नौ नक्सली मारे गये हैं. मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और बंदूकें भी बरामद की गई हैं.यह ऑपरेशन डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा किया गया था, जिन्हें नक्सलियों के बड़े जमावड़े की सूचना पर रात में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था. यह घटना किरंदुल थाना क्षेत्र के तहत आती है.

9 नक्सली एनकाउंटर में ढेर

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मंगलवार सुबह गश्त के दौरान सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली मारे गये हैं. उन्होंने बताया कि अब तक नौ नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं. मौके से एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक जैसे हथियार, बड़ी संख्या में गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं.

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि यह घटना अंदरूनी सरहदी इलाके में हुई है, जिसके कारण जवानों से ठीक से संपर्क नहीं हो पा रहा है. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक मारे गये नक्सलियों की अंतिम संख्या स्पष्ट नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाबलों को नक्सलियों के बड़े जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और आगे भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता नारायण राणे का विवादित बयान, बोले- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था

घटनास्थल पर फिलहाल सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही आंकड़े का पता चलेगा कि कितने माओवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षाबल सर्च पर निकले थे, तो उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की गतिविधि है. इसके बाद मंगलवार की सुबह 10.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलियां चलीं.

29 अगस्त को मारे गए थे 3 नक्सली

इससे पहले, 29 अगस्त को ‘एंटी नक्सल’ ऑपरेशन के तहत नारायणपुर-कांकेर सीमा पर नक्सलियों और पुलिस के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था. यह मुठभेड़ नारायणपुर-कांकेर सीमा पर हुई थी, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया था और तीन नक्सलियों को मार गिराया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

2 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

4 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

13 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

21 minutes ago