देश

“एक परिवार आज भी हमारी सेना को नीचा दिखाने के मौके तलाशता रहता है”- हरियाणा में बोले PM मोदी

हरियाणा के भिवानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हाथों हुई भारत की हार पर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है. यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “1962 में पंडित नेहरू के आभा का गुब्बारा जो फूट गया, चीन के हाथों हमारी पिटाई हुई, उन्होंने (कांग्रेस) उस हार के लिए हमारी सेना को जिम्मेदार ठहराया. वह परिवार आज भी हमारी सेना को नीचा दिखाने के मौके तलाशता रहता है. और बदले की भावना से उन्होंने 500 रुपये फेंके और कहा कि OROP (वन रैंक वन पेंशन) लागू किया जाएगा. मोदी ने बताया है कि OROP लागू करने का क्या मतलब है”

जब मोदी ने OROP लागू किया तो

पीएम मोदी ने आगे कहा, “उन्होंने (कांग्रेस) तो आपकी आंखों में धूल झोंका था और 500 रुपये फेंके थे, लेकिन जब मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया तो सवा लाख करोड़ रुपये लगा. अब आप बताइए, कहां सवा लाख करोड़ और कहां 500 रुपया. यह सवा लाख करोड़ रुपया पूर्व सैनिकों के खाते में जमा हो चुका है.

देश की जनता भांप चुकी है INDI जमात के इरादे

पीएम मोदी ने हरियाणा के भिवानी में आयोजित अपनी चुनावी जनसभा में INDI गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया. अब तक हुए 5 चरणों के चुनाव को लेकर INDI गठबंधन पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “देश की जनता, INDI जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है, इसलिए इनका ये हाल हुआ है. 5 चरणों में ही INDI जमात का ढोल फट गया है और आपने देखा होगा तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया.” वहीं उन्होंने यह भी कहा कि INDI गठबंधन ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि पराजय का ठीकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए.

INDI जमात का आरक्षण के खिलाफ षड्यंत्र का भंडाफोड़

इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन के नेताओं के लिए, उनका वोट बैंक देश से ज्यादा महत्वपूर्ण है.” पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में आरक्षण को लेकर भी विपक्ष पर तीखा हमला किया और  कहा कि, “पश्चिम बंगाल की हाई कोर्ट का फैसला आया है और पश्चिम बंगाल में भी INDI जमात का SC-ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ जो षड्यंत्र है, आरक्षण विरोधी जो इनकी मानसिकता है उसका भांडा फूट गया है.”

इसे भी पढ़ें: 5 चरणों के चुनाव में PM मोदी 310 पार कर बढ़ रहे 400 की ओर, कांग्रेस और सपा का सूपड़ा हुआ साफ- अमित शाह

वहीं उन्होंने आगे कहा कि “जो आरक्षण OBC को मिलना चाहिए वो सारा का सारा मुसलमानों को और वो भी घुसपैठियों में बांटा जा रहा था.  हाई कोर्ट ने पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को जारी किए गए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को अमान्य कर दिया है.” पीएम ने कहा “आज, मैं यहां आपको आश्वस्त करने आया हूं कि जब तक मोदी जीवित हैं, कोई भी दलितों या आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता. मोदी देश के चौकीदार हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago