देश

फिल्मी स्टाइल में गाड़ी लेकर AIIMS Rishikesh के इमरजेंसी वार्ड में घुसी पुलिस, मरीजों में मचा हड़कंप, Video वायरल

Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस फिल्मी स्टाइल में गाड़ी लेकर अंदर घुस गई. महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने ऐसा किया.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस द्वारा अस्पताल के अंदर गाड़ी ले जाने को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है. कहा जा रहा है कि इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता था. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाड़ी काफी धीरे चलाई जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी अस्पताल में प्रवेश करता है और फिर उनके पीछे सरकारी गाड़ी धीरे-धीरे चलती हुई दिखाई देती है, जिससे मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच जाता है. इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी गाड़ी को रोकने के बाद रास्ते में आने वाले मरीजों के स्ट्रेचर्स को हटाकर किनारे करता है. इसके बाद गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है.


ये भी पढ़ें: “…और अब मुख्यमंत्री साहब”, स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर किया पलटवार, कही ये बड़ी बात


वीडियो को लेकर किया जा रहा है ये दावा

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अस्पताल के चौथे फ्लोर का है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि गाड़ी वहां तक कैसे पहुंची. हालांकि इसे लेकर एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि वो एम्स के सिक्योरिटी गार्ड के बताए रास्ते पर ही अस्पताल में गाड़ी लेकर घुसे. उन्होंने ये भी कहा कि इसमें क्या हो गया?

एम्स प्रशासन के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस की गाड़ी कहां से अस्पताल में प्रवेश की और कहां से निकली. जानकारी जुटाने के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह सकते हैं.

जानें क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार के ऊपर कथित तौर पर महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. उनके ऊपर अश्लील SMS भेजने का भी आरोप लगाया गया था. इसे लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 20 मई को डीन एकेडेमिक्स के ऑफिस के बाहर नारेबाजी की थी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी.

फिलहाल विरोध प्रदर्शन के बाद ऋषिकेश कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया था. इसके बाद 21 मई को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, एक जिसमें विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं दूसरा वीडियो वो है, जिसमें पुलिस अपनी गाड़ी को इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

12 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago