देश

Investor Summit MP: उज्जैन में आज से लगा देश के दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा, अडानी समूह के प्रणव अडानी ने की बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा

Investor Summit MP: मध्यप्रदेश में आज से होने जा रहे दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट में देश के दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगने जा रहा है. इन्वेस्टर्स समिट महाकाल की नगरी उज्जैन में हो रहा है. जिसमें अडानी जैसे देश के नामी औद्योगिक घरानों के साथ बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा और घोषणा करेंगे. इस Investor Summit को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का नाम दिया गया है. वहीं इस समिट में राज्य के सीएम मोहन यादव के अलावा उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है.

वहीं आज इन्वेस्टर समिट में उद्यमियों द्वारा राज्य में निवेश को लेकर बड़े ऐलान भी किए जा रहे हैं. आज अडानी समूह के प्रणव अडानी ने राज्य में हजारों करोड़ के निवेश की घोषणा की. प्रणव अडानी कंपनी के प्रबंध निदेशक (कृषि, तेल एवं गैस), अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक और अडानी समूह के इन-हाउस इनक्यूबेटर हैं.

मध्यप्रदेश देश का ह्दय- प्रणव अडानी

सीएम मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने देवों के देव महाकाल की नगरी में इन्वेस्टर समिट के जरिए आने का अवसर प्रदान किया है. मैं उज्जैन की देवभूमि को प्रणाम करता हूं. भगवान कृष्ण ने भी अपनी शिक्षा इसी उज्जैन की धरती पर संदीपनी मुनि के आश्रम में ग्रहण की. मध्यप्रदेश देश का ह्दय है. आने वाला समय मध्यप्रदेश का समय है. पीएम मोदी देश को शिखर पर ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश मोहन यादव के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा की. उर्जा और इनफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: JMM मतलब जमकर के खाओ, धनबाद में बोले PM मोदी- कांग्रेस ने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना दिया

अडानी समूह करेगा राज्य में हजारों करोड़ का निवेश

प्रणव अडानी ने Investor Summit में बोलते हुए कहा कि अडानी समूह मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक है. खास तौर पर रोड, सीमेंट, प्राकृतिक संसाधन, थर्मल पॉवर, रिन्यूएबल एनर्जी और पॉवर ट्रांसमिशन जैसे क्षेत्र में. वहीं उन्होंने राज्य में 18000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया, जिससे कि 11 हजार से ज्यादा नौकरियों का सृजन होगा. उन्होंने कहा कि इन विभिन्न क्षेत्रों में न केवल अडानी समूह का निवेश जारी रहेगा, बल्कि राज्य के विकास में हमारा पूरा सहयोग रहेगा. वहीं उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में 75000 करोड़ के निवेश के करीब हैं. वहीं उन्होंने राज्य के भिंड बुरहानपुर टीकमगढ़ अलिजापुर में भी विकास कार्यों की बात कही. 5000 करोड़ की लागत से वाया भोपाल और इंदौर होते हुए उज्जैन एक्सप्रेसवे में भी ग्रुप निवेश करेगा. इसके अलावा उनके द्वारा राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में भी निवेश की घोषणा की गई.

Rohit Rai

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago