इनकम टैक्स.
Income Tax Raid Tobacco Companies: इनकम टैक्स विभाग की टीम कानपुर स्थित बंसीधर तंबाकू कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उत्तर प्रदेश सहित कुल 5 राज्यों में आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. टैक्स चोरी की खबर मिलने के बाद इनकम टैक्स की टीम तंबाकू कंपनियों के कई ठिकानों पर पहुंची है. बाता दें कि इस मामले में इनकम टैक्स चोरी के साथ-साथ जीएसटी चोरी की भी जानकारी सामने आ रही है.
नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर टोबैको का विदेशों तक कारोबार फैला हुआ है. आयकर विभाग की तरफ से 15 से 20 टीम के 100 से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा दिल्ली, मुंबई और गुजरात सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जहां भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी है.
अरबों रुपये कमाने वाली तंबाकू कंपनी महज 20 से 25 करोड़ रुपये का टर्नऑवर बिल-बुक में दिखा रही थी. सूत्रों के मुताबिक जांच खत्म होने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. आर्यनगर निवासी कंपनी मालिक ने अब अपना कारोबार कानपुर से समेट लिया है और दिल्ली में रहने लगे हैं. कंपनी का कारखाना अहमदाबाद में है.
कंपनी के खाते और रिटर्न की निगरानी आयकर विभाग की तरफ से पिछले कई महीनों से किया जा रहा था. जिसके बाद कंपनी के खातों की जांच किया गया, जिसमें यह पाया गया गया कि आय से अधिक ट्रांजेक्शन किया जा रहा था. जांच के बाद कंपनी के खातों को फ्रीज कर दिया गया.
गुरुवार को आयकर की टीम ने कंपनी मालिक के दिल्ली स्थित आवास, अहमदाबाद स्थित फैक्ट्री, नयागंज स्थित ऑफिस में छापेमारी की. कंपनी और उसके मालिक की असेट्स और आय का मिलान किया. साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है.
यह भी पढ़ें: JMM मतलब जमकर के खाओ, धनबाद में बोले PM मोदी- कांग्रेस ने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना दिया
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने झारखंड में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया, बोले- आज मोदी की गारंटी पूरी हुई
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…