भाजपा ने चीनी भाषा में एमके स्टालिन को बर्थडे विश किया.
Tamil Nadu CM MK Stalin birthday: तमिलनाडु भाजपा ने सीएम एमके स्टालिन के जन्मदिन पर चीनी भाषा में विश कर तंज कसा है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि एमके स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं! वह लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं। इसके साथ ही फोटो जारी किया उसमें चीनी भाषा में कुछ लिखा है.
दरअसल दो दिन पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के दौरे पर थे. यहां उन्होंने थुथुकुडी जिले में इसरो के अतंरिक्ष बंदरगाह का शिलान्यास किया था. ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री ने अखबार में विज्ञापन पब्लिश करवाया था. जिसमें राॅकेट का रंग चीनी झंडे से मिलता जुलता था. इसके बाद भाजपा प्रदेश की स्टालिन सरकार पर हमलावर हो गई और इसे तमिलनाडु सरकार के चीनी प्रेम की संज्ञा दे दी.
वहीं मामला बढ़ने के बाद डीएमके नेता और मत्स्य पालन मंत्री अनिता आर राधाकृष्णन ने कहा कि यह डिजाइनर की गलती थी उनकी सरकार और पार्टी का ऐसा कोई इरादा नहीं था.
ये भी पढ़ेंः JMM मतलब जमकर के खाओ, धनबाद में बोले PM मोदी- कांग्रेस ने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना दिया
बता दें कि पीएम ने तमिलनाडु में भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विज्ञापन विवाद पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार को इसरो की उपलब्धियों पर गर्व नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि डीएमके सरकार को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं है. वे इसरो के लाॅन्च पैड का श्रेय लेने के लिए अखबार के विज्ञापन में चीन का स्टिकर लगा रहे हैं.
पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि डीएमके सरकार झूठा श्रेय लेने के लिए सारी हदें ही पार कर दी है. उन्होंने तमिलनाडु में इसरो लाॅन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर ही चिपका दिया.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…