राहुल गांधी
बिहार में हुए सियासी उथल पुथल के बाद सपा से लेकर कांग्रेस तक नीतीश पर निशाना साध रही हैं. एनडीए के साथ बिहार में अपनी सरकार बनाने के बाद जहां सपा की ओर से नीतीश कुमार पर लगातार पोस्टर वार किए जा रहे हैं और समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर नीतीश कुमार और ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन पर निशाना साधते हुए दबाव पड़ते ही उनके यूटर्न लेने को लेकर चुटकी ली है. राहुल गांधी ने बिहार में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि थोड़ा सा दबाव और उन्होंने यू-टर्न ले लिया. लेकिन दबाव क्यों? क्योंकि हमारा गठबंधन उन मुद्दों को उठा रहा है जो लोगों के लिए मायने रखते हैं.
नीतीश की जरूरत नहीं
राहुल गांधी ने बिहार की राजनीतिक गणित को समझाते हुए कहा कि “समझिए नीतीश जी क्यों फंस गए. मैंने उनसे सीधे कहा कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करानी होगी, और हमने आरजेडी के साथ मिलकर नीतीश जी से सर्वे कराने पर जोर दिया. लेकिन भाजपा डर गई. वे इस योजना के विरोध में हैं. नीतीश जी फंस गए और बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर मुहैया करा दिया. लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारी गठबंधन की जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें नीतीश जी की जरूरत नहीं है.”
इसे भी पढें: ‘फरार’ होने के आरोपों के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने रांची में बैठक की अध्यक्षता की
अखिलेश ने भी नीतीश पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो नीतीश को लेकर ये भी कह चुके हैं कि अगर वो इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे, लेकिन एनडीए में तो उनके पास कोई दूसरी च्वाइस ही नहीं है. इसी के साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा है कि उनके जाने से विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करें एक व्यक्ति के रूप में किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती है.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…