Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘फरार’ होने के आरोपों के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने रांची में बैठक की अध्यक्षता की

झारखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज गठबंधन दल के नेताओं के साथ सोरेन की मुलाकात की तस्वीरें जारी की.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने रांची में बैठक की अध्यक्षता की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. दरअसल भाजपा ने आरोप लगाया था कि झामुमो प्रमुख प्रवर्तन निदेशालय कथित भूमि घोटाला मामले की जांच से बचने के लिए “फरार” थे. बैठक से पहले आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख को रांची स्थित अपने आवास से बाहर निकलते देखा गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

गठबंधन दल के नेताओं के साथ की बैठक

झारखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज गठबंधन दल के नेताओं के साथ सोरेन की मुलाकात की तस्वीरें जारी की. सोमवार को ईडी के अधिकारी सोरेन से पूछताछ करने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर गए थे. केंद्रीय एजेंसी ने दो कारें और 36 लाख रुपये जब्त किये लेकिन झामुमो नेता नहीं मिले. इसके बाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री “भगोड़े” हैं. दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेमंत सोरेन की पत्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव की भी बात कही. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सोरेन को नया समन जारी कर कहा है कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहें, नहीं तो एजेंसी खुद उनके पास पूछताछ के लिए जाएगी. ईडी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को जारी किया गया यह दसवां समन है.

सोरेन ने कही यह बात

सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को लिखे पत्र में कहा कि वह बुधवार, 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे रांची स्थित अपने आवास पर एजेंसी के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस समय उनसे पूछताछ करना राजनीतिक अधिकता है और इसका मतलब उनकी सरकार के कामकाज को बाधित करना है. ईडी द्वारा ऐसे समय में पूछताछ करना जब विधान सभा का बजट सत्र (2-29 फरवरी) निर्धारित है, “दुर्भावना की बू” और “राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने और लोगों के एक निर्वाचित प्रतिनिधि को रोकने के लिए आपके राजनीतिक एजेंडे को प्रकट करता है. बता दें कि रांची में सीएम सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत, जेपी नड्डा बोले- INDIA में न अंकगणित काम कर रही न केमिस्ट्री

दिल्ली आवास से जब्त की थी BMW कार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित जमीन धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. इसी से जुड़े धन शोधन के मामले में ईडी की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण दिल्ली में 5/1 शांति निकेतन भवन पहुंची थी. ईडी के कई अधिकारियों को रात करीब साढ़े 10 बजे परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया. सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने सोरेन के आवास से हरियाणा के पंजीकरण नम्बर वाली एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की है और इसके अलावा आवास की तलाशी के दौरान मिले कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital