India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा चुका है, जिसमें टीम इंडिया को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 2-6 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. टीम इंडिया के दो इनफॉर्म खिलाड़ी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. पहले मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है.
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रनआउट होने के समय थोड़ा दिक्कत में दिखे थे. वह लंगड़ाते हुए दिखे थे. अब टीम इंडिया को रविंद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लग सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा की इंजरी काफी सीरियस है, जिसके चलते वह सीरीज के बाकी बजे मैचों से बाहर हो सकते हैं.
बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, रविंद्र जडेजा को हैदारबाद में खेले गए हैदराबाद टेस्ट मैच के चौथे दिन तेज दौड़ने के चक्कर में मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था. जिसके चलते रविंद्र जडेजा की चोट गंभीर हो सकती है. दूसरी तरफ विकेटीकपर बल्लेबाज केएल राहुल सीरीज में आगे वापसी कर सकते हैं. अगर जडेजा सीरीज से बाहर होते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.
पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है. दूसरे मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. हालांकि, यह इतना आसान होने वाला नहीं है. क्योंकि सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली जैसे इनफॉर्म खिलाड़ी नहीं खेलेंगे. दूसरी ओर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ी कुछ फॉर्म में नहीं हैं. जिसके चलते विशाखापट्टनम में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की कड़ी चुनौती होगी.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…