देश

भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा : प्रतिमान और चुनौतियां’ (Vision 2047 For India) विषय पर एक राउंडटेबल डिस्कशन का दिल्ली में आयोजन किया गया. इसके एक्सपर्ट्स मेजर जनरल एसवीपी सिंह और मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य थे. चर्चा की अध्यक्षता हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने की. मंच के सह-संगठन मंत्री विक्रमादित्य सिंह मोडरेटर की भूमिका में रहे. मेजर जनरल एसवीपी सिंह ने चर्चा का आरंभ करते हुए कहा कि 2008 ई. का ताज अटैक एक वेक अप कॉल था. इस घटना ने हमें समझाया कि हमारी सुरक्षा सिर्फ हमारे घरों तक सीमित नहीं हो सकती बल्कि सुरक्षित पड़ोस भी होना आवश्यक है.

अरेबियन सी से लेकर चाइना सी तक हमारे इंटरेस्ट का क्षेत्र

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य ने कहा कि अरेबियन सी से लेकर चाइना सी तक हमारे इंटरेस्ट का क्षेत्र है, इस बात की ओर अटल जी ने हमारा ध्यान खींचा था. हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये. चर्चा में शामिल होते हुए संगठन के सह-संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुरक्षा विषय और उसके नरेटिवस पर अपनी बात रखी.

हंसराज कॉलेज के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन 

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच लगभग पिछले 10 वर्षों से ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ से जुड़े विषय को लेकर समाज, प्रशासन और बुद्धिजीवियों के बीच जाता रहा है. लोग लगातार स्वेच्छा से इस मंच से जुड़ रहे हैं. इसी जुड़ाव की कड़ी में मंच ने हंसराज कॉलेज के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस अवसर पर प्रमुख लोगों में डॉ. विवेक, डॉ. इंद्रप्रीत, छतर, हडुंगरा, मयंक, अभय, डॉ. पवन एवं अन्य लोग मौजूद थे .

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

9 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

34 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago