देश

फिर दिखा डॉग का आतंक, नोएडा की सोसाइटी में 6 साल की मासूम बच्ची पर किया अटैक, सामने आया CCTV फुटेज

Noida News: नोएडा में एक बार फिर कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है. सेक्टर-107 में बनी लोटस-300 सोसायटी में कुत्ते ने लिफ्ट के अंदर 6 साल की एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची घायल हो गई. इस घटना के बाद सोसायटी के लोग डॉग लवर्स के खिलाफ शिकायत करने थाना फेस 3 पहुंच गए है. पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को जैसे-तैसे समझा कर मामला शांत कराया है. इस बीच बच्ची को कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

कुत्ते के हमले का CCTV फुटेज हुआ वायरल

कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6 साल की मासूम बच्ची लिफ्ट के अंदर जाती है. लिफ्ट के अंदर पहले से ही एक कुत्ता मौजूद था. बच्ची लिफ्ट बंद करने के लिए इसका बटन दबाती है, लिफ्ट के ऊपर जाते ही जब गेट खुलता है, कुत्ता बच्ची को काट लेता है.

बच्ची की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे एक आदमी ने तुरंत कुत्ते को लिफ्ट से बाहर भगाया और बच्ची को देखने लगता है. तभी बच्ची लिफ्ट का दरवाजा बंद करती है. डरी-सहमी बच्ची जोर-जोर से रोने लगती है. मासूम बच्ची को कुत्ता दाएं हाथ में काटकर जख्मी कर देता है. वह अपना जख्मी हाथ देखकर रोती रहती है.

कुत्ते के आंतक से सोसायटी के लोगों में नाराजगी

इस घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि इसके पहले भी कई बार कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. लिफ्ट के अंदर मासूम बच्ची को कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद से बुजुर्ग और महिलाएं काफी डरी हुई हैं. महिलाओं का कहना है कि अब तो बच्चों को अकेले लिफ्ट में आने-जाने के लिए भी सोचना पड़ेगा. साथ ही बच्चों को पार्क में खेलने जाने दाने के लिए भी सोचना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:Uttarakhand News: हरिद्वार के एक गांव में 13 फीट लंबा अजगर निकलने पर मचा हड़कंप, Video देख कांपी रूह

नगर निगम और स्थानीय प्रशासन भी परेशान

बता दें कि इससे पहले भी नोएडा की कई अन्य हाउसिंग सोसायटी में कुत्तों के काटे जाने के मामले सामने आ चुके हैं. जहां सोसायटी के पार्कों और सड़क पर चलते लोगों को कुत्ते ने काटा है. कुत्तों के आंतक को लेकर हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने कई बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है. हालांकि ऐसी घटनाएं लगातार जारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

19 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

28 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

30 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

40 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago