देश

यहां बन गया श्रीमद् भगवद् गीता पाठ करने का रिकॉर्ड, Guinness World Records में हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार (11 दिसंबर) को गीता जयंती के अवसर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सस्वर गीता पाठ का आयोजन किया गया. पाठ के दौरान आचार्यों की सामूहिक साधना से वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया.

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. उन्होंने गीता पाठ पर बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सभी को बधाई दी सभी आचार्यों को सर्टिफिकेट बांटे. इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 5000 से ज्यादा आचार्यों ने एकसाथ गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्मयोग’ का सामूहिक पाठ किया.

मुख्यमंत्री का संदेश


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज गीता के श्लोकों के पाठ पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की खुशी में सभी को शुभकामनाएं देता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि यह यात्रा आगे भी जारी रहे. आज यहां गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्मयोग’ के दस श्लोक सामूहिक रूप से पढ़े गए. मैं इस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को बधाई देता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “श्रीमद्भगवद्गीता ऐसा ग्रंथ है, जिसे लोग सबसे ज्यादा जानना, पढ़ना और समझना चाहते हैं. यह हमारा गौरव है.”

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और कार्यों से समाज को प्रेरणा दी है. उनके जीवन और गीता की शिक्षा से लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर यह बड़ा आयोजन किया गया है.

कब मनाई जाती है गीता जयंती

धर्मग्रन्थ गीता की उत्पत्ति आज से 5000 साल पहले हुई थी, जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को कर्म का उपदेश दिया था. बता दें कि गीता जयंती कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के अगले दिन, एकादशी को मनाई जाती है. इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत भी रखा जाता है. इस साल पंचांग के अनुसार गीता जयंती 11 दिसंबर को मनाई गई. यह दिन भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago