देश

“आपने अपना वादा पूरा किया…4 महीने में चुनाव कराए”, सीएम Omar Abdullah ने बांधे PM Modi की तारीफों के पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल का दौरा किया, जहां उन्होंने जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोदज सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. टनल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना संबोधन दिया.

पीएम मोदी की तारीफ की

संबोधन के दौरान सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा करते हुए 4 महीने के अंदर चुनाव को सकुशल संपन्न कराया. इसके साथ ही उन्होंने योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि आपने तीन बहुत ही अहम बातें कही थीं. आपने कहा था कि दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी को खत्म करने को लेकर काम किया जा रहा है, जो आज सच साबित हो चुका है.

आपने बिना किसी रुकावट के चुनाव कराए- सीएम

सीएम उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि आपने जम्मू-कश्मीर की जनता से कहा था कि बहुत जल्द ही चुनाव भी होंगे, जिसमें लोगों को अपनी नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा. आपने अपना वादा पूरा किया और 4 महीने के अंदर बिना किसी रुकावट के चुनाव कराया.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया श्रीनगर-लेह को जोड़ने वाली Z-Morh टनल का उद्घाटन

उन्होंने आगे कहा, चुनाव में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहीं से भी धांधली या अराजकता की शिकायतें नहीं आईं. प्रधानमंत्री जी, आपने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का भी वादा किया था, अब लोग मुझसे पूछते हैं, तो मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि चुनाव कराने का वादा पूरा हो गया है, जल्द ही राज्य का दर्जा भी मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

21 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

47 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago