देश

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, कई राज्यों में सताएगी लू; जानें देश भर के मौसम का पूरा हाल

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हुए अभी महज पांच दिन ही हुए हैं और गर्मी का तेवर रोजाना बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क है. जिसकी वजह से तापमान समान्य से अधिक होता जा रहा है. स्काईमेट के मुताबिक, देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी राज्यों के अधिकांश हिस्से गर्मी की चपेट में हैं. इसके अलावा अगले दो से तीन दिनों में इन क्षेत्रों में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है. कुछ इलाकों में तो लू जैसी स्थिति रहने की पूरी संभावना जताई जा रही है. इस बीच दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में रहने वालों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. ठंढ़ हवा ने दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश भर के मौसम का हाल जानिए.

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली (Delhi Weather Today) में पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल को यानी आज भी कुछ हद तक बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना भी है. जबकि दिल्ली में आज का तापमान न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. खास बात ये है कि इस सप्ताह के आखिरी में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. जिसकी वजह से मौसम नरम रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी लखनऊ में मौसम रुख कुछ अलग देखने को मिलेगा. आसमान साफ रहेगा. तापमान की बात करें तो न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा अगले दो दिन में तापमान में एक प्वाइंट की गिरावट देखी जा सकती है.

देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी (IMD) यानी भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. केरल में भी हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

16 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago