देश

आतंकियों-खालिस्तानियों को चुन-चुनकर मार रहा भारत, ब्रिटिश अखबार के दावे पर बोला विदेश मंत्रालय- आरोप दुर्भावनापूर्ण

India selectively killing terrorists-Khalistanis: पिछले कुछ समय से पड़ोसी देशों में बैठे भारत के दुश्मन एक-एक कर मारे जा रहे हैं. भारत आतंकियों को उसी की भाषा में मुहंतोड़ जवाब दे रहा है. पाकिस्तान में एक-एक कर सभी दुश्मनों को खात्मा किया जा रहा है. इसे लेकर ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या का आदेश दिया है. सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकियों को खत्म करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है उसी के तहत एक गुप्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खुफिया अधिकारियों ने बताया कि 2020 से लेकर अब तक 20 हत्याएं की गई हैं. इस सब पर भारत ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है.

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने भारत और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी राॅ ने 2019 के बाद से एक साहसिक कदम उठाते हुए विदेशों में मौजूद अपने दुश्मनों केे खात्मे की कार्रवाई शुरू की. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राॅ को सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यालय चलाता है. इससे पहले अमेरिका और कनाडा ने भी भारत पर आरोप लगाए थे. कनाडा ने एक सिख आतंकी समेत कई लोगों की हत्या का आरोप लगाया था. इसमें भारत की भूमिका लेकर सवाल उठाए गए थे. इसी तरह अमेरिका ने भी पन्नू की हत्या की कोशिश का आरोप भारत पर लगाया था.

हत्याओं के पीछे राॅ का हाथ

दावे में कहा गया है कि 2020 से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की गई है. ब्रिटिश अखबार ने यह भी दावा किया कि इन हत्याओं के पीछे राॅ का प्रत्यक्ष रूप से हाथ था. पाकिस्तानी जांच के अनुसार ये मौतें यूएई से संचालित हो रही भारतीय खुफिया स्लीपर सेल के जरिए करवाई जा रही है. जानकारी के अनुसार स्लीपर सेल पाकिस्तान में स्थानीय अपराधियों को बहला-फुसलाकर इन हत्याओं को अंजाम दिया गया है. इसके लिए भारतीय अधिकारियों ने कुछ जिहादियों को भी भर्ती किया है.

द गार्जियन के जवाब में भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के दावे झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर इस मामले में पहले भी बयान दे चुके हैं उन्होंने कहा था पड़ोसी देशों में हो रही टारगेट किलिंग से भारत का कोई लेना देना नहीं है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

25 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

18 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago