आप ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट.
Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को 21 उम्मीदवारों की चौथी और 9 प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी. राज्य की जुलाना सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के सामने आम आदमी पार्टी ने ‘लेडी खली’ के नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला है. कुछ समय पहले ही कविता दलाल ने ‘आप’ का दामन थमा था. कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की पहली महिला रेसलर हैं, जो सलवार सूट में रेसलिंग कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं.
वहीं, जुलाना सीट से भाजपा ने पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी और जेजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को चुनावी मैदान में उतारा है. दो महिला रेसलर, पूर्व पायलट और मौजदा विधायक के साथ जुलाना सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है.
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की. इसके साथ ही पार्टी कुल 61 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.
आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट में राज कौर गिल, यमुना नगर में ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिंदल, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गानौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरोदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल को चुनावी मैदान में उतारा है.
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने सफीदों से निशा देशवा, टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कालांवाली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारनौंद से राजीव पाली, हांसी से राजेंद्र सोरखी, हिसार से संजय सतरोदिया, बादली हैप्पी लोहचाब और गुड़गांव सीट से निशांत आनंद को टिकट दिया है. इससे पहले मंगलवार देर रात को हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 कैंडिडेट्स की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. इस बार हरियाणा में चुनावी दंगल सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जेजेपी के बीच देखने को मिलेगा. इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…