दुनिया

सैनिकों की जगह रोबोट लड़ेंगे युद्ध! इस देश की Army ने शुरू किया परीक्षण

भविष्य में सैनिकों के स्थान पर रोबोट युद्ध लड़ते नजर आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सेना ने इसे लेकर कोशिश भी शुरू कर दी है. सेना एक मानवरहित रोबोट का परीक्षण कर रही है, जिसे जीयूएस (ग्राउंड अनक्रूड सिस्टम) नाम दिया गया है. यह जोखिम भरे इलाकों में सैनिकों की जगह ले सकता है. ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रोबोट का परीक्षण पिलबारा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं. यह रेजिमेंट ऑस्ट्रेलियाई सेना का रीजनल फोर्स सर्विलांस ग्रुप (आरएफएसजी) है.

कैसे करेगा काम?

मंत्रालय के अनुसार, यह निगरानी रोबोट ऑस्ट्रेलिया में ही विकसित किया गया है. इसमें कैमरे और सेंसर लगे हैं, जो बैटरी के जरिए लगातार 30 दिनों से अधिक समय तक निगरानी कर सकते हैं. बैटरी की क्षमता कम होने पर एक ऑन-बोर्ड तरल ईंधन जनरेटर इसे रिचार्ज करेगा. सेना के फ्यूचर लैंड वारफेयर के महानिदेशक ब्रिगेडियर जेम्स डेविस ने कहा कि रक्षा अधिकारी नई तकनीक का इस्तेमाल करने वाली क्षमताओं को विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

कैसे करेगा सैनिकों की मदद?

मंत्रालय के मुताबिक, यह रोबोट गतिशील वस्तुओं का पता लगा सकता है और इस सूचना को रिमोट ऑपरेटर को भेज सकता है. जीयूएस में निगरानी क्षेत्र का विस्तार करने की क्षमता है. यह सैनिकों को मुश्किल मौसमी हालात से निकालने में भी सक्षम है. ऑस्ट्रेलियाई सेना और उसके औद्योगिक साझेदार ने मिलकर जीयूएस को विकसित किया है. इसका रिसर्च और डेवलपमेंट विक्टोरियन शहर यिनार में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- US Presidential Election 2024: ट्रम्प ने कमला को बताया इतिहास की सबसे खराब उपराष्ट्रपति, हैरिस बोलीं- पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे

विक्टोरिया के सबसे बड़े शिक्षा संस्थान, फेडरेशन यूनिवर्सिटी के मेक्ट्रोनिक्स शोधकर्ताओं ने सबसे पहले जीयूएस को विकसित किया था. इसका इस्तेमाल अफ्रीका के विशाल राष्ट्रीय उद्यानों में सशस्त्र घुसपैठियों से रेंजर्स की रक्षा करने के लिए किया जाना था. हालांकि, आगे चलकर ऑस्ट्रेलियाई सेना ने इसमें दिचलस्पी दिखाई और वन्यजीव संरक्षण से हटाकर सैन्य दृष्टिकोण पर ध्यान लगाया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

5 minutes ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

48 minutes ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

2 hours ago